सिंगोरी न्यूजः गौशला की टीन उड़ी तो परिजनों ने उस पर पन्नी डालने का प्रयास किया। लेकिन यह काम जानलेवा बन गया। और एक 14 वर्षीय किशोर झुलस कर मर गया। और एक अन्य गंभीर घायल हो गया। मामला काशीपुर के ग्राम चौखंडी टांडा स्वार रामपुर का है। हुआ यूं कि यहीं घर के पास ही अंग्रेज सिंह की गौशाला है। रविवार को मचे आंधी तूफान में गौशाला की टीन से बनी छत उड़ गई। अंधड़ में टीन उड़ गई। गौशाला को बचाने के लिए अंग्रेज सिंह अपने भतीजे लकी (14) पुत्र हरपाल सिंह पन्नी डाल रहा था। इसी बीच दोनों के ऊपर बिजली गिर गई। और वह बुरी तरह से झुलस गए। आनन फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। घायल की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।