सिंगोरी न्यूजः देहरादून में सैल्फी लेने के चक्कर में एक युवक की जान चली गई। यह घटना मालदेवता क्षेत्र में हुई। मृत युवक यहां गणपति विसर्जन के लिए आया था।
माल देवता नदी में पानी के उछाल देखते हुए वह एक जगह पर खड़ा होकर सैल्फी लेने लगा। तभी उसका पांव फिसल गया। और वह पानी के तेज बहाव में बह गया। साथ के लोगों ने पुलिस केा सूचना दी। रस्क्यू किया गया। करीब डेढ घंटे की मस्सकत के बाद पुलिस ने आठ किलोमीटर दूर से उसका शव बरामद किया। पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम सुभम है और उम्र करीब 22 वर्ष, और उसके पिता का नाम पूरण सिंह है। photo social media