सिंगोरी न्यूजः दिल्ली और महाराष्ट्र से उत्तराखंड लौटे छह लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को एक नया मामला पाॅजिटिव आया है। इन्हें मिलाकर संक्रमित मामलों की संख्या सूबे में अब 79 हो गई है, सुखद यह भी है कि 50 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विभाग से जानकारी निकलकर आई है उसके मुताबिक बीते बृृहस्पतिवार को 363 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई है। इनमें 357 सैंपल निगेटिव मिले हैं। जबकि देहरादून जिले के मसूरी एक महिला, रायपुर और डालनवाला के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि यह सभी लो बाहरी प्रांतों से हाल ही में लौटे थे। रैंडम सैंपलिंग में इनकी जांच हुई थी। प्रशासन इनकी पड़ताल कर कार्रवाई में जुट गया है।