सिंगोरी न्यूजः पेट्रो पदार्थों के बढ़ते दामों के साथ ही महंगाई, बेरोगारी के खिलाफ कांग्रेस ने गीता भवन से लेकर साईं चैक तक प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की कमान प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह खुद संभाले थे। साईं चैक पर धरना हुआ। यहां प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं ने भाजपा सरकार को पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों व महंगाई आदि मसलों पर जमकर प्रहार किए। यहां कांग्रेसियों ने मुहं पर मास्क और शारीरिक दूरियां भी बनाए रखी।
अपने संबोधन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के दमन से वह डरने वाले नहीं है। चाहे जितने मुकदमे कर ले। जनता की आवाज नही दबने दी जायेगी। कहा कि अंराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का कोई पूछनहार नहीं है। यानी दाम पहले की अपेक्षा रसातल पर हैं। बावजूद इसके पेट्रोल-डीजल दाम आसमान छू रहे हैं। गरीब जनता मारी जा रही है। कहा कि भाजपा पूरी तरह से तानाशाह हो गई है। जनता की आवाज उठाने वालों को दमन कर रही है। सीमा पर 20 जवानों की मौत के बाद पीएम कहते हैं कि हमारी भूमि पर चीन ने कोई कब्जा नहीं किया है। पीएम ने सफेद झूठ बोला है। ट्रंप नमस्ते जैसे कार्यक्रम का देश में क्या औचित्य है।
पूर्व पीसीसी अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि कोरोना काल में राहत देने के बजाय भाजपा जनता को परेशान कर रही है। प्रतापनगर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी बोले कि उनकी विधानसभा भगवान भरोसे है। यहां पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सजवाण, जिलाध्यक्ष राकेश राणा, आकाश कृषाली, बलबीर नेगी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष दर्शनी रावत, पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली, देवेंद्र नौडियाल, बलबीर नेगी, कुलदीप पंवार, आशा रावत, विजय गुनसोला, नरेंद्र चंद्र रमोला, आदि ने भी संबोधन किया।