सिंगोरी न्यूजः महिला से दुष्कर्म के आरोपों से घिरे भाजपा विधायक महेश नेगी और उनकी पत्नी रीता नेगी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अदालत के आदेशों के बाद रविवार को यह कार्रवाई हुई। नेहरू कॉलोनी थाने से प्राप्त जानकारी के मुताबिक विधायक महेश ेनेगी पर दुष्कर्म करने जबकि उनकी पत्नी पर जान से मारने की धमकी देने और मामले को दबाने का आरोप है।
बता दें पूर्व में एक पीड़िता ने भाजपा विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। और विधायक की पत्नी ने महिला पर भी आरोप जड़े थे। यही खेल चलता रहा और मामला अदालत पहुंच गया। अब अदालत के आदेशों के बाद पुलिस ने एक्शन लिया है।