संकट की घड़ी में आम जन की मदद को कांग्रेसी युवाओं सजाई फिल्डिंग! जानिए

सिंगोरी न्यूजः कोरोना वायरस का संक्रमण वास्तव में हर देशवासी के सामने बड़ा संकट है। अभी हालात काबू हैं और कई जगहों पर लोग डरे भी हैं। ऐसे में लोगों को मदद की जरूर होगी यह स्वाभाविक बात है। इसी संदर्भ में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल बिष्ट ने समाज को बड़ा संदेश दिया है। और कई जगहों पर मदद के लिए तैनात अपने युवा टीम की तैनाती कर दी है। इसमें बाकायदा उन मददगारों के नंबर भी दिए गए हैं। राजपाल बिष्ट ने अपनी वाॅल पर लिाख है कि
आज पूरा विश्व कोरोना वायरस से फैलने वाली महामारी (कोविड-19) का सामना कर रहा है। और अब हमारे देश में भी यह दस्तक दे चुका है। ऐसे में कोरोना से संक्रमित होने से बचने के लिए और संक्रमण कड़ी को तोड़ने के लिए यह आवश्यक है, कि हम अपने घर के अंदर ही रहकर सावधानी बरतें। और प्रशासन, चिकित्सक एवं ॅ.भ्.व् द्वारा दिए गए सुझावों का पालन करें। अपवाहों से बचें व सामाजिक मेलजोल कम करें। मूर्खतापूर्ण उपाय से बचें। समझदारी में ही बचाव हैं। विश्व की सबसे बेहतरीन स्वास्थय सेवा समपन्न ’इटली’ आज मानवर्निमित संकट में खड़ा हैं। यदि आवश्यक हुआ तभी घर से बाहर निकलें। यह समय पिकनिक मनाने का नहीं है। अपने को लॉकडाउन करें। और इसमें शासनध् प्रशासन की पूरी मदद करें। कोई परेशानी है तो प्रशासन से संपर्क करें। प्रशासन आपकी मदद करेगा। साथ ही मैं अपने कुछ साथियों का नाम भी आपके संज्ञान में ला रहा हूं, जो इस मुश्किल समय में जरूरतमंद लोगों की सहायता कर रहे हैं। आप की मदद के साथ – साथ आपकी बात को शासन-प्रशासन तक पहुंचायेंगे। आप बिना किसी हिचकिचाहट के फोन कर सकते हैं।।

सुरेंद्र सिंह रावत (सूरी भाई) पोखड़ा 844924 1341. शिवदर्शन नेगी (टीटीभाई) बीरोंखाल 90 8407 3675. रविंद्र कुमार ( रवि) एकेश्वर 740 940 7258.
पंकज पोखरियाल एकेश्वर 7895175815.
कीरत सिंह रावत ( र्कीती भाई) गुमखाल 9675761234.
अमित रावत ( अम्मु) सतपुली 9837777595. आशीष नेगी ( हिट्टी) पौड़ी 9760760145.
शिवचरण सिंह भंडारी (शिबू) 9719801122.

इसके अतिरिक्त उत्तराखंड में अन्य जगहों पर भी हमारे कांग्रेस के साथी जरूरतमंद लोगों की मदद का कार्य कर रहे हैं।।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि हम सब मिलकर इस महामारी का सफलतापूर्वक मुकाबला करेंगे।
आप सभी के सुरक्षित व स्वस्थ जीवन की मंगलमय कामना करता हूं।।
आपका
राजपाल सिंह बिष्ट (9868365684)

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *