सिंगोरी न्यूजः खबर कानपुर से आई है। यहां के चकेरी में रविवार को एक युवक ने पब्जी गेम खेलते हुए फांसी लगा दी। कुछ देर परिजनों देखा तो उसका शव फंदे से झूल रहा था। पुलिस को खबर दी गई। तो पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। और मोबाइल कब्जे में ले लिया है। मृतक युवा का नाम सुरेंद्र है उसकी उम्र 28 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वह चकेरी में ही एक टेंट हाउस की दुकान पर काम करता था।
मृतक के दोस्त राहुल से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वो दोनों मोबाइल पर पब्जी गेम खेल रहे थे। सुरेंद्र को एक टास्क पूरा करने को मिला। वह उसे साल्व करने में लगा रहा। और उसके बाद वह अचानक अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक वह कमरे से नहीं निकला। तो उसकी खोजबीन हुई। तब पता चला कि सुरेंद्र ने कमरे में ही फांसी लगा रखी थी। पुलिस ने मृतक के फोन को भी जांच के लिए भेजा है।