सिंगोरी न्यूजः वरिष्ठ पत्रकार पुरूषोत्तम असनोड़ा का निधन हो गया है। चार दिवस पूर्व उन्हें अपने घर गैरसैण में हार्ट अटैक आया था। उसके बाद उन्हें उपचार के लिए एम्स अस्पताल ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने उपचार के लिए शल्य चिकित्सा की। तो कुछ उम्मीद बंध गई थी। लेकिन बुधवार की सायं करीब चार बजे उन्हें अस्पताल के बैड पर ही अंतिम सांस ली। अंतिम वक्त में उनके साथ उनकी धर्मपत्नी और बेटी पत्रकार गंगा असनोड़ा मौजूद थी। उनके परिवार के सुनील सिल्सवाल ने बताया कि उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका। वाकई स्व पुरूषोतम असनोड़ा जी के चले जाने से समाज ने एक सजग, बुद्धिजीवी और पहाड़ से प्रेम करने वाला और एक सच्चा पत्रकार खो दिया है। इस घटना से पत्रकार जगत में शोक की लहर है।