बंशीधर भगतः प्रदेश भाजपा को मिला नया कप्तान

पार्टी के नए अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट करते केंद्रीय मंत्री डा रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश के मुख्य मंत्री त्रिवेंद्र रावत

सिंगोरी न्यूजः छठवीं बार विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बन गए हैं। आज प्रदेश पार्टी कार्यालय में सुबह से ही गहमागहमी रही। हालांकि पूर्व से ही भगत का नाम तय माना जा रहा था। केंद्रीय पर्यवेक्षक केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने उनके नाम की घोषणा की। यहीं उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे। तो केंद्रीय मंत्री डा रमेश पोखरियाल निशंक समेत सूबे के मंत्री डा धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, सासंद राजलक्ष्मी शाह, विधायक मुन्ना सिंह चैहान, विनोद चमोली समेत कई नेता व समर्थकों की भी खूब भीड़ रही।

देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष के चयन के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यालय की गहमागहमी

खबर है कि बंशीधर के विधान सभा क्षेत्र कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह बना हुआ है।
बता दंे कि जनसंघ से लेकर ही भगत सेवा करते आए हैं। वह पूर्व में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में मंत्री रहे। वह छठवीं बार विधानसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

जीवन परिचय नामः बंशीधर भगत

जन्म 08 अगस्त 1951 (भक्यूड़ा -भीमताल)

निवासः लोहरियाताल, हल्द्वानी

शिक्षाः हाईस्कूल

राजनीतिक सफर

-1970 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े

-1975 में जनसंघ के सदस्य

-1989 में भाजपा के नैनीताल

  • ऊधमसिंहनगर के जिलाध्यक्ष बने

-1991 में पहली बार नैनीताल से विधायक
-1993 में उप्र में राज्यमंत्री वन
-1996 में खाद्य, रसद एवं पर्वतीय विकास मंत्री
-2000 में उत्तराखंड की अंतरिम सरकार में कैबिनेट मंत्री
-2007 में कैबिनेट मंत्री
-2012 व 2017 में विधायक

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *