सिंगोरी न्यूजः गढ़वाल वन प्रभाग की पौड़ी रेंज में भालू ने हमला कर पांच महिलाओं को हमला कर घायल किया है। महिलाओं ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई।
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक विकास खंड कोट के कोटा गांव महिलाएं पास जंगल में बकरी चुगाने और घास लेने गई थी। इसी बीच भालू ने उन पर हमला कर दिया।
हमले में कोटा गांव निवासी दुर्गी देवी (36), किशोरी देवी (38), नौगांव निवासी मीना देवी (35), सुम्मी देवी (37), पित्तू गांव निवासी तामेश्वरी देवी (42) को भालू ने हमला कर घायल कर दिया। हमले के शोर से आसपास महिलाओं ने शोर मचाया। तब जाकर भालू से महिलाओं की जान बची। क्षेत्र वासियों ने डीएफओ गढ़वाल से भी करवाई। वन अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में टीम भेजी जा रही है। घायलों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।