अबके बेरंग रहेगी कर्मचारियों की होली, है ना अजीब बात?, लेकिन सच है

सिंगोरी न्यूजः खबर है कि इस बार कर्मचारियों की होली बेरंग जायेगी। बात अजीब सी जरूर है लेकिन इसमें सच्चाई है। उत्तराखंड जनरल ओबीसी एम्प्लाइज एसोसिएशन के सभी कर्मचारियों ने यह निर्णय लिया है। कि वह इस बार होली नहीं खेलेंगे। हांलाकि होलिका का दहन वह करेंगे। पदाधिकारियों की ओर से ऐसी जानकारी आई है।
धरना स्थल पर जिलाध्यक्ष सोहन सिंह रावत, जयदीप रावत, डा. आयुष मैठाणी, राजपाल बिष्ट, नीतिन शाह, दीपक गैरोला, अरविंद गुंसाई, दीपक नेगी, नरेंद्र रावत, अनूप बिष्ट, कमलकिशोर नेगी, विजय चैहान, अजय रावत, जगमोहन पंवार, रविंद्र, नवीन जोशी, पीएस रतूड़ी, सुधीर रमोला, कुलदीप रावत, किशोर बहुगुणा, प्रदीप सजवाण, विक्रम भंडारी, सुनील दत्त लखेड़ा, महिपाल रावत की मौजूदगी में मीडिया प्रभारी जसपाल सिंह रावत ने बताया कि 9 तारीक को होलिक दहन किया जायेगा। लेकिन 10 मार्च रंगों के पावन होली का वह उल्लास नहीं मनायेंगे। होली के दिन शहर का भ्रमण जरूर किया जायेगा। लेकिन वह भ्रमण बगैर रंगों के होगा। इस भ्रमण में आम जन को भी आरक्षण से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जायेगा। और फिर सभी कर्मचारी रामलीला मैदान में धरने पर बैठ जायेंगे।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *