सिंगोरी न्यूजः खबर दुख देने वाली है। यूके नगर के शक्तिफार्म से है। यहां दोस्तों के साथ बर्फबारी का आनंद लेकर नैनीताल से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसकी बाइक चोरगलिया के पास सड़क किनारे खड़ी कार से जा टकरा गई। बाइक में दो युवक सवार थे। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया।
मृतक का नाम सुजीत मंडल (24) पुत्र सुकुमार निवासी मंडल गांव निर्मलनगर है। जबकि घायल का नाम देवाशीष मंडल है। वह दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने गए थे।