सिंगोरी न्यूजः विकास खंड कल्जीखाल की मरोड़ा ग्राम पंचायत के अंतर्गत चोपडा गांव निवासी बीना राणा ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। आज विकास खंड कल्जीखाल ब्लाक कार्यालय में उन्होंने पार्टी की विधिवत सदस्यता ग्रहण की। बीना राणा उत्तराखंड प्रदेश प्रमुख संगठन के अध्यक्ष महेंद्र राणा की पत्नी हैं। इस मौके पर कल्जीखाल मंडल व महिला मोर्चा के पदाधिकारी आदि शामिल रहे।
भाजपा के कल्जीखाल मंडल अध्यक्ष अनिल नेगी ने बताया कि बीना राणा पूर्व में ही भाजपा कि प्राथमिक सदस्य रही हैं। मोबाइल मिसकाॅल के तहत उन्हें प्राथमिक सदस्य हो गई थी। आज ब्लाक कार्यालय में उन्हें विधिवत पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि बीना राणा जमीन से जुड़ी महिला हैं साथ ही राजनीति की भी उन्हें अच्छी समझ है। बताया गया कि विकास खंड कल्जीखाल की क्षेत्र पंचायत असगड से चुनाव लड़ंेगी। उनका अनुभव व जमीनी जुड़ाव का क्षेत्र को लाभ मिलेगा। वहीं बीना राणा ने कहा कि वह पहले से ही भाजपा की विचार धारा से प्रभावित रही हैं। केंद्र से लेकर राज्यों तक भाजपा का शासन लोकहित में है। कहा कि उन्होंने पूर्व में ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी, आज पदाधिकारियों की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस मौके पर महिला मोर्चा की मंडल महामंत्री गोदांबरी देवी, महिला मोर्चा पदाधिकारी यशोदा देवी समेत कई कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे।