सिंगोरी न्यूजः एक हैरान करने वाली खबर आई है। देश के महाराष्ट्र की एक क्षेत्र की घटना है यहां बताया जा रहा है कि एक तरफा प्यार में शादीशुदा व्यक्ति ने एक महिला टीचर को जिंदा जला दिया है। पीड़िता तीस फीसद जल चुकी है। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना वर्धा के हिमगंगाघाट क्षेत्र की है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 24 साल की पीड़िता के सामने 27 साल के शादीशुदा आरोपी विक्की नगराले ने शादी का प्रस्ताव रखा था। जिसे महिला ने ठुकरा दिया। इसके बाद उसने पेट्रोल डालकर महिला को आग लगाने का खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह पीड़िता की शादी कहीं और तय हो जाने से भी नाराज था।