सिंगोरी न्यूजः बदरीनाथ हाईवे पर जोशीमठ क्षेत्र के पैनी गांव के नजदीक एक कार दुर्घटनाग्रस्त का समाचार है। बताया जा रहा है कि कार करीब 70 मीटर गहरी खाई में गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार जोशीमठ से देहरादून जा रही थी। जानकारों के मुताबिक वाहन में पांच लोग सवार थे। उसमें कुछ को ज्यादा चोटें आई हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस जवानों की मदद से अस्पताल में भर्ती किया गया। गंभीर घायल एक युवक राहुल राणा को को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। अन्य का उपचार हो गया है।