सिंगोरी न्यूजः कोरोना वायरस कोविड 19 के खिलाफ जंग में वह लोग भी हैं जो सूचनाएं के साथ अन्य जानकारियां भी आम जन तक पहंुचा रहे हैं। खबर महाराष्ट्र से आई है। यहां मुंबई में सोमवार यानी आज कोरोना संक्रमितों की जब रिपोर्ट आई तो सभी बेचैन हो गए। इसमें 53 पत्रकारों भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। गौरतलब है कि मीडिया से जुड़े जो फील्ड में काम कर ने वाले फोटोग्राफर, पत्रकार व फील्ड से रिपोर्टिंग करने वाले 171 पत्रकारों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे।
बृहन्मुंबई नगर निगम से जो सूचना आई उसमें मुंबई में 53 पत्रकार कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। एहतियात के तौर पर सभी संक्रमितों को आइसोलेशन में रखा गया है। ऐसे में सावधान रहने की आवश्यकता है। उत्तराखंड मंे भी जांच की व्यवस्था की जानी चाहिए।