कांग्रेस संगठन में जनपदों को मिले नए सेनापति

सिंगोरी न्यूजः पीसीसी अध्यक्ष प्रीतमसिंह ने राज्य के सभी जिलों के लिए संगठन के प्रभारी नियुक्त कर दिए। उक्त जानकारी देते हुए उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना जी ने बताया कि श्री प्रीतम सिंह ने पार्टी की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने एव संगठन को ब्लाॅक स्तर व बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय करने के लिए जिला प्रभारियों की नियुक्ति की है।
श्री धस्माना ने बताया कि उत्तरकाशी के लिए पूर्व विधायक श्री राजकुमार, यमुनोत्री के लिए प्रदेश कांग्रेस के मुख्य मीडिया समन्वयक धीरेन्द्र प्रताप, टिहरी के लिए पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी, नरेन्द्रनगर के लिए पूर्व विधायक गणेश गोदियाल, पौड़ी के लिए पूर्व दर्जाधारी याकूब सिद्दीकी, रुद्रप्रयाग के लिए पूर्व विधायक श्री विजय पाल सिंह सजवाण, चमोली के लिए पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी व मुख्य कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र शाह, ऊधमसिंहनगर के लिए पूर्व विधायक रंजीत सिंह रावत व पूर्व दर्जाधारी संजय पालीवाल, हरिद्वार के लिए पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, रुड़की के लिए पूर्व सांसद महेन्द्र सिंह पाल, पछवा देहरादून के लिए पूर्व विधायक रामयश सिंह, देहरादून शहर व परवादून के लिए पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़, कोटद्वार के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, नैनीताल के लिए प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत एवं प्रदेश महामंत्री हरीश पनेरू, अल्मोड़ा के लिए पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष भुवन कापड़ी, पिथौरागढ़ के लिए पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट, डीडीहाट के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन सिंह मेहरा, चम्पावत के लिए पूर्व विधायक ललित फस्र्वाण, बागेश्वर के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष चम्पावत खुशहाल सिंह अधिकारी, रानीखेत के लिए पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल को प्रभारी बनाया गया है।

श्री धस्माना ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने नवनियुक्त जिला प्रभारियों से अपेक्षा की है कि वे तत्काल अपने प्रभार वाले जिलों में जिलों के पूर्व सांसदों, विधायकोंध्पूर्व विधायकों, महत्वपूर्ण नेताओं, जिलाध्नगरध्ब्लाॅक पदाधिकारियों, सभी अनुषांगिक संगठन के पदाधिकारियों, पार्टी के सभी विभागों के पदाधिकारियों से सम्पर्क कर पार्टी की गतिविधियों के बारे में प्रदेश मुख्यालय को अवगत करवाने का कार्य करेंगे।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *