सिंगोरी न्यूजः खबर है कि सूबे की राजधानी देहरादून में राठ भवन की स्थापना की जायेगी। इसके लिए राठ जन विकास समिति प्रयास कर रही है। समिति का मानना है कि जल्द ही इस दिशा में सकारात्मक पणिाम देखने को मिलेंगे। वहीं समिति ने यह भी निर्णय लिया है कि राठ क्षेत्र के रोखड गांव निवासी दिलवर सिंह जो दिल्ली दंगों में मारे गए हैं। उनके परिवार की भी समिति की ओर से मदद की जायेगी। बैठक में क्षेत्र के युवा की हत्या पर लोगों के बहुत आक्रोश जताया। कहा कि पीड़ित परिवार को जो भी संभव होगी मदद की जायेगी। बैठक में शामिल मेहरबान सिंह गुसाईं, सुंदरलाल पोखरियाल, दयाल सिंह चैहान, एमएन बनख्वाल, अशोक रावत, कुलानंद घनशाला, पुरुषोत्तम ममगईं, मातबर सिंह आदि की मौजूदगी में हुई चर्चा में बताया गया कि सूबे में राठ भवन निर्माण के लिए प्रयास किए जाने हैं। यहां इसकी नितांत आवश्यकता है। इसके लिए पदाधिकारी भी नामित हुए हैं। भूमि आवंटन की प्रक्रिया गतिमान है।