सिंगोरी न्यूजः सूबे की राजधानी देहरादून में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। दून के सहसपुर इलाके में पुलिस ने तीन लोगों से दोमुंहा सांप पकड़ा है। तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सहसपुर की धर्मावाला चैकी से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस को खबर मिली कुछ सामान तस्करी हो रही है। पड़ताल हुई तों तीन लोगों के पांस से दोमुंहा सांप पकड़ा गया। बताया गया कि यह एक अत्ःयंत दुलर्भ प्रजाति का स्तनपाई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस सांप की कीमत ढाई करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपियों में शहजान और जहांगीर दोनों पुत्र नसरत निवासी सिरमौर हिमाचल व सलीम शामिल हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।