दून में देश का पहला सयंत्र हुआ स्थापित

सिंगोरी न्यूजः अच्छी खबर है। देश में अब प्लास्टिक से डीजल व अन्य पेट्रोलियम उत्पाद बनाए जाएंगे। केंद्रीय विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉॅ. हर्षवर्धन ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ देहरादून स्थित भारतीय पेट्रोलियम संस्थान इसका उद्घाटन किया। उन्होंने इसे संस्थान के वैज्ञानिकों की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे तेल संकट को काफी हद तक दूर करने में मदद मिलेेगी। देश के विकास के लिए भी मील का पत्थर बताया।

केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि आने वाले छह माह के भीतर 10 टन क्षमता का एक संयंत्र दिल्ली में भी होगा। प्लास्टिक को उन्होंने पूरी दुनिया के लिए खतरा बताया। बोले केंद्र सरकार सिंगल यूज प्लास्टिक को समाप्त करने की दिशा में काम कर रही है।
केंद्रीय मंत्री ने दून में बायोडायवर्सिटी पार्क बनाने के साथ ही रिन्यूवल एनर्जी सर्विस स्टेशन बनाए जाने की भी जानकारी दी। देश के कॉर्पोरेट घरानों से आह्वान करते हुए कहा कि वे प्लास्टिक से डीजल बनाने के संयंत्र लगाने के लिए आगे आएं। कार्यक्रम में आईआईपी के निदेशक डॉ. अंजन रे, गेल के कार्यकारी अध्यक्ष डीबी शास्त्री समेत कई लोगों ने संबोधित किया। प्लास्टि से डीजल बनाने का संयंत्र स्थापित करने में 13 करोड़ की लागत आई है।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *