सिंगोरी न्यूजः सूबे की देहरादून के नारी निकेतन में मूक बधिर संवासिनी की मौत हो गई। इस घटना से नारी निकेतन प्रशासन की पेशानी पर बल पड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि बेसुध मिली संवासिनी को उपचार के लिए दून अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। बाद में जो पता चला उसे कुछ सच सामने जरूर आया है। वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि संवासिनी की मौत सांस की नली में खाना फंसने के कारण हुई है।
पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चैबे ने बताया कि केदारपुरम स्थित नारी निकेतन में रहने वाली मूक बधिर संवासिनी मोनिका (32) को बुधवार सुबह नाजुक हालत में दून अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल से डेथ मेमों आया तो पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। वर्ष 2014 में टिहरी पुलिस ने इसं संवासिनी को नारी निकेतन भेजा था।