सिंगोरी न्यूजः एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल ऑफसर्स एसोसिएशन इन दिनों पदस्थापना को लेकर संघर्षरत है। संघर्ष की रणनीति आगे क्या होगी, इसके लिए सूबे के गढ़वाल मंडल और कुमाऊं मंडल की आज यानी 1 अगस्त को पदाधिकारियों की online बैठक आहूत की गई है जिसमें प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय में लंबित प्रकरणों एवं वर्तमान में वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक के पदों पर 30 जून 2020 को पदोंत्ति सूची बिना पदस्थापना के जारी की गई अभी तक किसी भी प्रधान सहायक की पदस्थापना नही की गई। दिनांक 28 से लगातार चल रहे दोनों मंडलो में हो रहे कार्यबहिष्कार के क्रम में दोनों मंडलो ने निर्णय लिया है कि आज इस पर विस्तार से चर्चा के बाद कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा। अब कुमाऊं और गढवाल मण्डल शिक्षा निदेशालय से कर्मचारियौ के हितों का हनन नही होने देंगे।
बैठक में गढ़वाल मंडल के अध्यक्ष मुकेश बहुगुणा, कुमाऊँ मण्डल के अध्यक्ष जगमोहन खाती, कुमाऊं मंडल के सचिव धीरेंद्र पाठक एवम गढ़वाल मण्डल से सचिव सीताराम पोखरियाल और गढवाल मण्डल और कुमाऊं मंडल के दोनों मण्डलीय कार्यकारिणी एवम 13 जनपदो के अध्यक्ष और सचिव रहेंगे। कुमाउं मंडल सचिव धीरेंद्र पाठक ने कहा जब तक वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक की पदोंत्ति सूची जारी नही होती तब तक आंदोलन किसी भी सूरत में वापिस नही लिया जाएगा।