पिता की बंदूक से गोली मारकर युवक ने दी जान
सिंगोरी न्यूजः खबर भगवानपुर क्षेत्र से है। यहां एक युवक ने अपने रिटायर एएसआई पिता की बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक प्रभात उम्र (29) पुत्र दीवान कई दिनों से तनाव में बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मृतक के पिता सीआईएसएफ से रिटायर हैं। और मूल रूप से कसार बैंड धौलछीना अल्मोड़ा का रहने वाले हैं।
मृतक बेरोजगार था और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। सोमवार रात हुई घटना से परिजन भी सकते में हैं। पुलिस शव का पंचनामा भरने के साथ पोस्टमार्टम करा रही है।।