गढ़वाली वेशभूषा में प्रतिभाओं ने बिखेरे जलवे

सिंगोरी न्यूजः खबर अच्छी है। नई है, सीख देने वाली है। एक तरह से रैम्प था। जिस पर प्रतिभाओं ने अपना कौशल दिखाया। यहां गढ़ज्योति सांस्कृतिक कला मंच की पहल पर गढ़वाली वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वेशभूषा प्रतियोगिता यहां शायद पहली बार हुई। जिसमें प्रतिभागियों ने गढ़वाली वेशभूषा के माध्यम से प्रदेश के अलग-अलग परिधानों को प्रदर्शित किया। बता दंे कि यह संस्था कई वर्षों से संस्कृति संवद्र्धन का प्रयास करते आई है। इस बार रामलीला मैदान में एक महीने तक लोकनृत्य कार्यशाला आयोजित कर रहा है। जिसके तहत गढ़वाली वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के तहत जूनियर वर्ग में शौर्य ने पहला, विकास ने दूसरा व सोनिका ने तीसरा स्थान पाया। सीनियर वर्ग में आकांक्षा पहले, राहुल नेगी दूसरे व अनीषा तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में विनोद श्रीकोटी व अशोक रावत ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संस्था के अध्यक्ष भरत सिंह रावत व सचिव सुदर्शन सिंह नेगी ने कहा कि संस्कृति के संवर्द्धन व संरक्षण के लिए संस्था पिछले 13 सालों से कार्यशाला कर रही है। जिसके तहत प्रतिभागियों को लोकनृत्य के साथ ही कई जानकारियां दी जाती है।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *