सिंगोरी न्यूजः खबर द्वारीखाल ब्लाक के पोखरी गांव से है। यहां एक महिला जंगल में घास काट रही थी इसी बीच गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। और पहाड़ी से गिर गई। उपचार के लिए उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लक्ष्मी देवी (48) पत्नी जगत सिंह निवासी पोखरी गावं घायल महिला का नाम है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार दिन में गांव की अन्य महिलाओं के साथ मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गई थी। जब वह पहाड़ी पर घास काट रही थी। तभी पीछे से गुलदार उसकी ओर आने लगा साथ की महिलाओं ने गुलदार का हमला होता देख हो हल्ला कर दिया। इससे पहले वह संभल पाती गुलदार ने उसपर झपटा मार दिया। महिला करीब 50 मीटर नीचे खाई में गिर कर घायल हो गई।