सिंगोरी न्यूजः खबर सूबे के मुनिस्यारी से आई है। यहां उफनाए नाले में आईटीबीपी के जवान की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मदकोट निवासी कैलाश जोशी उम्र 35 वर्ष ड्यूटी पर लौट रहे थे वह आईटीबीपी में तैनात थे। एक माह की छुटटी आए थे। आज बृहस्पति बार को वह ड्यूटी पर लौट रहे थे। वह अपने भाई अनिल जोशी के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से जौलजीबी की ओर जा रहे थे।
इस दौरान उफनाए नाले में उनकी बाइक रपटे में स्लिप हो गई। बाइक के साथ वह दोनों भी नाले में बहने लगे। इस दुर्घटना में जवान कैलाश जोशी की मौके पर ही मौत हो गई। भाई अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक बही तो घटनास्थल पर कई लोग बचाव के लिए एकत्र हुए। घायल केा उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना से गांव में मातम पसरा है।