पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन, पीएम मोदी व सीएम त्रिवेंद्र ने जताई संवेदना

सिंगोरी न्यूजः पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन हो गया है। वे 82 साल के थे। वह कुछ समय से बीमार थे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य नेताओं ने जससंत सिंह के निधन पर गहरी संवेदना जताई। पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, जसवंत सिंह जी ने पूरी लगन के साथ हमारे देश की सेवा की। पहले एक सैनिक के रूप में और बाद में राजनीति के साथ अपने लंबे जुड़ाव के दौरान। अटल जी की सरकार के दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण विभागों को संभाला और वित्त, रक्षा और विदेश मामलों के विभाग में एक मजबूत छाप छोड़ी। उनके निधन से दुखी हूं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री राजनीति और समाज के मामलों पर अपने अद्वितीय दृष्टिकोण के लिए याद किए जाएंगे। उन्होंने भाजपा को मजबूत बनाने में भी योगदान दिया। मैं हमेशा हमारी बातचीत को याद रखूंगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर कहा उनके योगदान को हमेशा याद किया जायेगाा।राजस्थान में भाजपा को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति।

वहीं उत्तराखंड के मुख्यंमत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गहरी संवेदना जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राजनेता आदरणीय जसवंत सिंह जी के निधन का दुरूखद समाचार मिला। स्वर्गीय जसवंत सिंह जी लोकप्रिय जननेता और कुशल प्रशासक थे। वे केन्द्रीय वित्त मंत्री, रक्षा मंत्री व विदेश मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करे।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *