जोशीमठः सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो जवान घायल

सिंगोरी न्यूजः उत्तराखंड के जोशीमठ से औली जा रहा सेना का वाहन कीचड़ बैंड के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो जवान घायल हो गए हैं। यह वाहन जरूरी सामाग्री लेकर जा रहा था।
जो जानकारी अभी तक मिली है उसके अनुसार दोपहर 12 बजे सेना का वाहन आॅली की ओर जा रहा था। वहीं कीचड बैंड के पास वह हादसे का का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रशिक्षु हिमवीर उनकी मदद के लिए देवदूत बनकर आए। दुर्घटना की सूचना पर ही हिमवीरों ने बगैर देरी के ही बचाव कार्य शुरू कर दिया। यहां जो घायल हुए जवानों को हिमवीरों ने तत्काल खाई से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया। और तुंरत ही उन्हें सेना अस्पताल में भर्ती कराया। अब दोनों जवानों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *