सिंगोरी न्यूजः सूबे के एक बेस अस्पताल मेें दुष्कर्म की पीड़िता नाबालिग ने आज बच्ची को जन्म दिया। फिलहाल उसकी डीएनए की तैयारी चल रही है। मामला जाखणीखाल तहसील के एक गांव का है।
स्थानीय संवाददाता ने जानकारी दी है कि पीड़िता के पिता ने राजस्व पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही एक युवक और उसके तीन साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। यह अपराध करीब एक साल से किया जा रहा था। पुलिस ने तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो और अन्य धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज करते किया था। तीन आरोपी जेल में हैं, एक फरार चल रहा है। नवजात के समायोजन पर चर्चा की जा रही है।