सिंगोरी न्यूजः कल यानी दो मार्च से सरकारी विभागों में कार्य प्रभावित रहेगा। वजह यह है कि उत्तराखंड जनरल ओबीसी एम्प्लाइज एसोसिएशन से जुड़े कर्मचारी हड़ताल पर चले जायेंगे। इसके लिए सभी कर्मचारियों से शपथ भी लिए गए हैं। पौड़ी इकाई ने 2 मार्च से होने वाली हड़ताल की तैयारियां पूरी कर ली है।
एसोसिएशन के मुख्य संयोजक सीता राम पोखरियाल ने बताया कि दो मार्च से सभी विभागों में कामकाज ठप रहेगा। अब यह लड़ाई आर पार की हो गई है। गैरसैंण में होने वाले विधान सत्र तक अपनी बात पहुंचाने के प्रयास किए जायेंगे। अब किसी भी सूरत में रोल बैक का कोई सवाल ही नहीं होता। जिलाध्यक्ष सोहन सिंह रावत, संयुक्त सचिव संजय नेगी, कोषाध्यक्ष जसपाल सिंह रावत, दीपक नेगी, कुलदीप, दीपक कोठारी आदि ने बताया कि पदोन्नति में आरक्षण के खिलाफ 2 मार्च से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। सभी कर्मचारी हड़ताल में सहयोग कर रहे हैं इसके लिए सचल दल भी बनाए गए है।
सचल दलों को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वह विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को धरना स्थल पर लायेंगे। 3 मार्च को गैरसैंण विधानसभा का घेराव किया जाएगा।