उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र से मिले केशर

पौड़ीः पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी ने उत्तराखण्ड कांग्रेस प्रभारी देवेन्द्र यादव से मुलाकात की और कहा कि निर्देशों के अनुरूप पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के हर संभव प्रयास किए जायेंगे। 2022 विधान सभा चुनाव में मौका परस्त सरकार को जनता उखाड़ फेंक देगी।
दिल्ली से लौटने पर केशर सिंह नेगी ने बताया कि पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव बहुआयामी व्यक्तित्व के साथ ही मिलनसार, दृढ़ संकल्प कर्मठ एवं कुशल प्रबंधन वाले हैं। उनकी खूबियां उन्हें सर्वस्वीकार्य बनाती हैं। कुछ समय पूर्व प्रदेश का दायित्व मिलने के बाद वह उत्तराख्ंाड आए तो उन्होंने मायूस हो रहे कार्यकर्ताओं में एक नई जान फूंकने का सफल प्रयास किया। उस दौरे के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित हैं। उन्हें भरोसा है कि देवेंद्र यादव के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश में 2022 में होने वाले चुनावों में कांगे्रस की सरकार बनेगी।
अपनी मुलाकात में उन्होंने प्रदेश प्रभारी को अवगत कराया कि प्रदेश में भाजपा सरकार की कुनीतियों से जनता उकता चुकी है। पौड़ी जिले से लेकर कई क्षेत्रों में पलायन से गांव खाली हो रहे हैं। लाॅकडाउन में घरों को लौटने वाले लोगों के लिए सरकार कोई ठोस नीति नहीं बना पाई है। काम काज ठप हो गए हैं। ना ही कोरोना वायरस कोविड 19 से निपटने के लिए इस सरकार ने यहां कोई ठोस कदम उठाए हैं। पौड़ी जिले के अस्पतालों का हाल बुरा है। आम जनता की आवाज उठती हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। कांग्रेस एकजुटता के साथ जनता के साथ खड़ी है।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *