कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष केशर सिंह नेगी का पौड़ी में जोरदार स्वागत

कांग्रेस पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी आज पहली बार पौड़ी पहुंचे तो कार्यकर्ताओं का जोश व उत्साह देखते ही बना। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया उनका जोरदार स्वागत किया। ढोल नगाड़ों के साथ पौड़ी के मुख्य बाजार में रैली निकाली गई। और केशर समेत पार्टी के बड़े नेताओं के जयकारे भी खूब लगे।

इसके बाद जिला पंचायत सभागार में आयोजित समारोह में कार्यकर्ताओं ने केशर सिंह नेगी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनका सौभाग्य है कि पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। वह अपेक्षाओं पर खरा उतरने की हर संभव कोशिश करेंगे। यहां मीडिया से बातचीत में केशर नेगी ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से जनता परेशान है। प्रदेश का आम जन मानस पूरी तरह से त्रस्त हो चुका है। लेकिन इस सरकार को जन समस्याओं से कोई लेना देना नहीं।
विधान सभा चुनाव 2022 में चौबटटाखाल से पार्टी टिकट की दावेदारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि टिकट की दावेदारी हर कार्यकर्ता का अधिकार है। पार्टी संगठन जिसे उपयुक्त समझेंगे निर्णय लेंगे।
कहा कि सूबे के युवाओं ने भू-कानून को लागू करने की मुहिम चलाई है। जिसका वे समर्थन करते हैं। सरकार को युवाओं की मांग पूरी करते हुए भू-कानून लागू करना चाहिए। कहा कि पार्टी को एकजुट करते हुए आगामी विधानसभा चुनावों में बहुमत के साथ कांगेस पार्टी जीत हासिल करेगी। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष कमला रावत, पूर्व राज्यमंत्री सरिता नेगी,ब्लाक प्रमुख पौड़ी दीपक कुकशाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुनील लिंगवाल, जिला उपाध्यक्ष विनोद दनोशी, जिला महामंत्री वीरप्रताप, तामेश्वर आर्य, योगेंद्र कुमार, भाष्कर बहुगुणा, गौरव सागर, आस्कर रावत आदि शामिल थे।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *