सिंगोरी न्यूजः खबर दुखदायी है। प्रदेश के रामनगर (नैनीताल) से है। यहां दो भाइयों में कैरम खेलने को लेकर विवाद हुआ। और इस घटना से परेशान बड़े भाई ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक किेशोर दसवीं का छात्र था।
पुलिस के मुताबिक ग्राम बसई निवासी पूर्व प्रधान शेखर चंद्र के 16 वर्षीय पुत्र सुधांशु उर्फ सचिन का अपने छोटे भाई सौरभ (14) से कैरम खेलने के दौरान कुछ विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद सुधांशु ने खुद को घर में ही कमरे में बंद कर दिया। काफी मनाने के बाद भी उसने दरवाजा नहीं खोला। सोमवार सुबह परिजनों ने सुधांशु के कमरे का दरवाजा खटखटाया। जब काफी देर तक उसने दरवाजा नहीं खोला तो दरवाजा तोड़ना पड़ा। भीतर बेटे को फांसी के फंदे पर झूलता देखकर उनके होश उड़ गए। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भिजवाया।