सिंगोरी न्यूजः पौड़ी जनपद के कोटद्वार में मस्जिद से यूपी और दिल्ली के 25 जमाती मिले हैं। बताया जा रहा है कि इन्हें 14 दिन के लिए इन लोगों को क्वारंटीन किया गया है। अधिवक्ता सजवाण ने सोशल साइट पर यहां के जमातियों की सूची भी मुहैया कराई है। इसके सूचना प्रशासन को दी है जो जमात में शामिल होने गए लेकिन अभी लौटे नहीं। वहीं सहसपुर थाना क्षेत्र में नौ लोगों को चिन्हित किया गया है जो हाल में जमात से आए हैं। 14 दिन के लिए इन लोगों को अलग रखा गया है।
खबर है कि हरिद्वार मेला अस्पताल में एक युवक को आईसोलेट करने के लिए लाया गया था। लेकिन इसी दौरान वह चिकित्सा वाहन से उतर कर भाग गया। यह युवक असम का रहने वाला है और निजामुदीन के मरकज में हुई जमात में शामिल बताया जा रहा है।करीब आधे घंटे की खोजबीन के बोद पुलिस पकड़ कर लाई तब जाकर उसे आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया। इस दौरान उसने कई जगह थूका भी। संवदेनशीलता को देखते हुए पुलिस सभी सम्भावित जगहों पर सैनेटाइज करावाया। इसी अन्य जनपदों से भी जमातियों की सूचनाएं हैं।