ब्लाक प्रमुख महेंद्र राणा की काबिलियत पर भारत सरकार ने तीसरी बार भी लगाई मुहर

सिंगोरी न्यूजः पंचायतीराज व्यवस्था में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन रहा। सूबे की झोली मेें इस बार दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कारों ने दहाई के आंकड़े को छू लिया है। इस पुरस्कार के रूप में भारत सरकार की ओर से 25-25 लाख की धनराशि सम्मान स्वरूप दी जाएगी। लेकिन भारत सरकार के इस उत्कृष्ट पुरस्कार में पौड़ी जनपद एक गौरव हासिल हुआ है। जनपदवासियों को गर्व करने वाली बात यह है कि जनपद पौड़ी के विकास खंड द्वारीखाल ब्लाक के प्रमुख महेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व वाले विकासखंड को पंचायतों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और बेहतर कार्यशैली के लिए भारत सरकार ने तीसरी बार दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार से नवाजा है।

बता दें कि पूर्व में महेंद्र राणा दो बार पौड़ी जनपद के कल्जीखाल के ब्लाक प्रमुख रहे। तब भी उनके विकास खंड को दोनों बार दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार मिला। इस बार वह द्वारीखाल के प्रमुख हैं, और अब द्वारीखाल को पुरस्कार हासिल कर भारत सरकार ने लगातार तीसरी बार महेंद्र राणा की कार्यशैली और काबिलियत पर मुहर लगा दी है। बता देें कि महेंद्र राणा प्रमुख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। और पूर्व में कल्जीखाल ब्लाक में भी उन्होंने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। इसके अलावा जनता से उनके जुड़ाव और जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठा, स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण से लेकर गांवों में बुनियादी सुविधाए उपलब्ध करने पर उनका प्रदर्शन अपेक्षाकृत कहीं बेहतर ओर प्रसंशनीय रहा है।

इस उपलब्धि पर ब्लाक प्रमुख महेंद्र राणा कहते हैं कि उनका प्रयास जन हित में अपना बेहतर देने का रहता है। हालांकि कोविड काल ने क्षेत्र के विकास के कामों की अवरोध डाला है। लेकिन तब भी पूरी शक्ति के साथ काम करने की कोशिशें हुई हैं। मुझे इस बात की खुशी है कि द्वारीखाल जैसे पिछड़े विकास खंड को भी राष्टीय स्तर पर पहचान मिली है। पूर्व मंे दो बार कल्जीखाल ब्लाक देशभर में टाॅप पर रहा। इसके लिए उन्होंने पूरे क्षेत्र को बधाइयां दी हैं। 24 अपै्रल को दिल्ली में यह पुरस्कार दिए जाएंगे।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *