सिंगोरी न्यूजः सूबे में कोरोना का कहर जारी है। आज जानकारी है कि आईपीएस अफसर सदानंद दाते की माता का निधन हो गया है। वह कोरोना से पीड़ित थी। बता दंें कि सदानंद दाते वर्तमान में सीबीआई में प्रतिनियुक्ति पर हैं।
पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था अशोक कुमार ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की। फेसबुक एकाउंट पर लिखा गया है कि हमारे कैडर के एक उत्कृष्ट पुलिस अधिकारी सदानंद दाते की माता सुमन दाते आज कोविड-19 से लड़ाई की जंग हार गईं।
बता दंे कि वह 18 जुलाई से कोरोना संक्रमित थीं और आखिरी सांस तक बहादुरी से लड़ीं। अशोक कुमार ने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा असीम दुख की घड़ी में सदानंद और उनके परिजनों शक्ति प्रदान करने प्रार्थना की।