सिंगोरी न्यूजः मध्यप्रदेश से खबर आई है कि बंगलूरू में मौजूद बागी कांग्रेसी विधायकों ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वह किसी के दबाव में नहीं बल्कि स्वयं अपनी इच्छा से आए हैं। केंद्रीय सुरक्षा मिले तब ही वह वापस लौटेंगे। कहा कि वह कांग्रेस की कार्यशैली से नाखुश हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया हमारे नेता हैं। हम भोपाल लौटने के लिए तैयार हैं।
जब उनसे पूछा गया कि भाजपा ने उन्हें बंधक बनाया है। इस पर बागी विधायकों ने कहा कि वह अपनी मर्जी से आए हैं।
बागी विधायकों ने कहा, श्हमें मजबूरी में साथ छोड़ना पड़ा। हम बंधक नहीं हैं, अपनी इच्छा से यहां आए हैं। हम सभी ने मिलकर मध्यप्रदेश में सरकार बनाई थी। लेकिन मुख्यमंत्री के पास हमारे लिए समयही नहीं है। वह हमारी बात ही नहीं सुनते हैं। भाजपा में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह इस पर विचार कर रहे हैं। का कि मध्य प्रदेश को माफिया चला रहे हैं।
बागी कांग्रेस विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत व विधायक इमरती देवी ने कहा, कि मध्य प्रदेश की सरकार बनने में सिंधिया की भूमिका अहम थी इसके बावजूद भी उन्हें तवज्जो नहीं दी गई। विधायक इमरती देवी ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया हमारे नेता हैं। उन्होंने बहुत कुछ सिखाया है। मैं हमेशा उनके साथ रहूंगी उनके कहने पर वह कुंअें में भी कूद जाउंगी। फोटो साभार