सिंगोरी न्यूजः प्रदेश से लेकर देश तक आज होली के उल्लास में रंगमत रहे। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है जिन्होंने होली जैसे उल्लासित करने वाले त्यौहार तक का बहिस्कार कर दिया। यहां बता दें कि पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने की मंाग कर रहे जनरल ओबीसी कर्मचारी ऐसोसिएशन ने पूर्व मेें ही इस बात का एलान कर दिया था कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती है वह होली नहीं मनायेंगे। कर्मचारियेांे ने आज भी होली मनाने के बजाए तहसीर परिसर में धरना दिया।
ऐसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि अब लड़ाई आरपार की होगी। प्रताड़ना की हद तो तब हो गई जब जनरल ओबीसी कर्मचारियों ने अपने परिवार सहित होली का बहिष्कार किया है। होली जैसे उल्लासित करने वाले त्यौहार न मनाने का फैसला उन्होंने कितने दुखी मन से लिया होगा यह खुद वह और उनके बच्चों के अलावा कोई दूसरा शायद ही जान पायेगा। कोटद्वार इकाई के अध्यक्ष डॉ0 महावीर सिंह बिष्ट, कार्यकारी अध्यक्ष श्री सन्तन सिंह रावत, श्री दीपेन्द्र सिंह रावत, श्री पवन काला समेत कई कर्मचारियों ने धरना कार्यक्रम में शिकरत की।
मुख्य संयोजक सीताराम पोखरियाल ने सभी कर्मचारियों से आह्वान किया है कि आज की होली का जश्न हम जीत के बाद मनाएंगे। 11 मार्च से आंदोलन को उग्र रूप दिया जायेगा।