सिंगोरी न्यूजः केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 100 दिन के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया। कहा कि नया भारत बन रहा है। देश आगे बढ़ रहा है। हरिद्वार में पत्रकारों से बातचीत में में निशं ने कहा कि पुराने का नए में बदलने में कुछ कठिनाई तो होगी, लेेकिन न्यू इंडिया सब का विकास होगा।
गायत्री पीठ शांतिकुंज में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि 100 दिन में कई नए कानून बने और पुराने 58 कानूनों को निरस्त किया गया है। अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से लद्दाख और जम्मू कश्मीर विकास की दिशा में आगे बढ हंै। वैश्विक स्तर पर भी देश का मान बढ़ा है। मोदी केा उन्होंने ग्लोबल लीडर बताया। कहा कि वह विश्व के नेतृत्व में भी अग्रणी भूमिका मंे हैं। निशंक ने कहा कि वर्ष 2022 तक देश के सभी लोगों के पास अपना घर होगा।