सिंगोरी न्यूजः नियति भी क्या खेल खेल देती है। यहां खटीमा में एक महिला पड़ोसी के साथ मदद करने गई थी, यहां थ्रेशर में गेहूं की गहाई करते समय सॉफ्ट की चपेट में आने वह हमेशा के लिए खामोश हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार देर शाम वनकटिया निवासी 28 वर्षीय सुनीता ज्याला पत्नी हरीश सिंह ज्याला थ्रेशर में गेहूं की गहाई करने जा रखी थी। इसी बीच वह थ्रेशर की चपेट में आकर घायल हो गई। आपातकालीन सेवा 108 ने उसे अस्पताल में पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सुनीता के दो बच्चे हैं। फाइल फोटो साभार