बड़ा बयानः बनावटी मुखौटा लगाकर सत्ता तक पहुंची है भाजपा

सिंगोरी न्यूजः विधान सभा चुनाव की आहट सुनाई देने लगी है। पौड़ी जनपद के कल्जीखाल ब्लाक में काग्रेस कार्यकर्ता सक्रिय होने लगे हैं। यहां उन्होंने बाकायदा बैठक की और पार्टी व संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुटता का संकल्प लिया। प्रदेश सरकार के दावों को उन्होंने झूठ का पुलिंदा बताया।कहा कि जनता भाजपा के शासन से त्रस्त हो गई है। राज्य में विकासकार्य ठप हो गए हैं।
कार्यकर्ताओं की बैठक में पार्टी से पौड़ी विधान सभा के प्रत्याशी रहे नवल किशोर ने कहा कि भाजपा की कुनीतियों से आम जनता त्रस्त आ चुकी है। कांगे्रस के हरेक कार्यकर्ता अब जमीनी स्तर पर लड़ाई के लिए तैयार है। केंद्र से लेकर प्रदेश सरकार तक जनता के साथ छलावा पर छलावा कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी ब्लाकों में बैठक आयोजित कर संगठन को मजबूत करने के साथ ही जमीनी स्तर पर काम किया जाएगा। सरकार की नामामियों को जनता के बीच रखा जायेगा। कांग्रेस कमेटी के ब्लाक अध्यक्ष अर्जुन पटवाल ने कहा कि भाजपा शासनकाल में विकास कार्य ठप पड़े हैं।
जिला पंचायत सदस्य संजय डबराल ने कहा कि भाजपा भ्रम की स्थितियां पैदा कर चुनाव जीतना जानती है। लेकिन काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ती। झूठ के दम पर शासन करने वाली भाजपा के मंसूबे अब किसी भी सूरत में कामयाब नहीं होंगे। कहा कि भाजपा के बनावटी मुखौटे का अब पर्दाफास हो चुकहा है। बैठक में पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह नेगी, बलवंत सिंह, चंद्रकला, वक्रिम पटवाल, संतोष बिष्ट, योंगेंद्र डंगवाल, अंकित सुद्रियाल आदि मौजूद थे।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *