सिंगोरी न्यूजः थर्टीफस्ट में भी अजीब का उल्लास दिखा। ऐसा भी क्या उल्लास कि जानलेवा ही हो जाए। मामला सूबे की राजधानी देहरादून का है। यहां एक कैफे संचालक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शक की सुई कैफे के नजदीक हॉस्टल में रहने वाले छात्रों की ओर घूम रही है।
जानकारी के मुताबिक मामला डालनवाला थाना क्षेत्र के चावला चैक का है। यहां कपिल नाम का एक व्यक्ति साइबर कैफे चलाते थे। उनका घर भी वहीं पर था।
बताया जा रहा है कि यहां थर्टीफस्ट की पार्टी हुई। और आज सुबह कैफे संचालक कपिल का शव हॉस्टल के नीचे गिरा पड़ा मिला। उसका पेट फटा हुआ था। देखत हुए उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन कोई फायदा नहीं वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कुछ सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हॉस्टल के कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है।