सिंगोरी न्यूजः सूबे के पहाड़ से एक दुखद खबर आई है। यहां पौड़ीः बीरोंखाल ब्लाक के दिवोली ललितपुर गांव में अंगीठी के धुएं से दम घुटने से मां और बेटी की मौत हो गई। परिवार के तीन अन्य लोग बीमार हो गए। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
पुलिस के मुताबिक कालिंका मेले में शामिल होने के लिए रूपा देवी उर्फ सरिता (25) पत्नी राजेंद्र निवासी धनोरा बुलंदशहर (यूपी) अपने पति और दो बच्चों के साथ मायके आई हुई थी। घटना की रात सभी ने खाना खाया और सो गए। क्षेत्र में बर्फबारी के चलते शीतलहर चल रही थी। सर्दी से बचने के लिए उन्होंने अंगीठी जलाई। कुछ लोग दूसरे कमरे में सो गए, जबकि रुपा देवी अपने दोनों बच्चों तीन साल की आरूही और तीन माह की आरुषि के साथ मां गुड्डी देवी (55) के कमरे में सो गई। वह भी खुद उनके साथ इसी कमरे में सो गया। सर्दी के कारण उन्होंने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। अन्य परिजनों ने उन्हें उठाया तो उसकी मां गुड्डी देवी और तीन माह की आरुषि तो उठ गई, परंतु उसकी दीदी गुड्डी देवी और 3 साल की आरूही ने कोई हरकत नहीं की। अस्पताल में डॉक्टरों ने रूपा देवी और आरूही को मृत घोषित कर दिया।