पौड़ीः कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमला रावत का भव्य स्वागत, कहा 2022 अपना होगा

सिंगोरी न्यूजः जिला महिला कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कमला रावत के स्वागत में कार्यकर्ताओं में गजब का उल्लास दिखा। स्वागत फूलमालाओं से सम्मान हुआ, मिठाइयां बांटी गई, और नई योजनाओं पर एक्सरसाइज भी हुई। स्वागत समारोह में खास बात यही रही नव नियुक्त जिलाध्यक्ष को कार्यकर्ताओं ने अपने बीच का जमीनी कार्यकर्ता बताया और अन्य मौकों की तरह की दो मन दो चित की स्थितियां भी नजर नहीं आई।
बहरहाल कांग्रेस अध्यक्ष कमला रावत का पौड़ी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिला पंचायत सभागार में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गदगद भाव से जिलाध्यक्ष कमला रावत ने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने को लेकर सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम किया जाएगा।

उन्होंने 2022 को फतह करने को अपनी प्राथमिकता बताई। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होने की अपील की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश ढौंडियाल ने कहा कि कमला रावत को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर आम कार्यकर्ता को सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि कमला रावत आम कार्यकर्ताओं के साथ आम जन सरोकारों से जुड़ी हैं। महिला कांग्रेस कमेटी की कमान सौंपे जाने से कार्यकर्ताओं को सम्मान मिला है। जिससे निश्चित तौर पर पार्टी को मजबूती मिलेगी। गोदांबरी रावत ने सभी से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया।
युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आशीष नेगी, नगर महिला अध्यक्ष रेखा भंडारी, नगराध्यक्ष विनोद बिष्ट, तामेश्वर आर्य, कमला नेगी, नीलम रावत, भागा देवी, राजेश्वरी देवी, सुशीला रावत, शांति देवी, मोहित, युद्धवीर सिंह नेगी, आलोक चारू योगेंद्र कुमार, जिला पंचायत सदस्य मुकेश बिष्ट, अनूप कंडारी, आदि शामिल रहे।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *