पौड़ीः कांग्रेस महासचिव ने सत्ताधीशों को पढ़ाया सद्भाव का पाठ

सिंगोरी न्यूजः मौका सद्भावना दिवस का था, राजनीति से जुड़े अधिकांश लोगों ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी को याद किया। उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजपाल बिष्ट ने पूर्व पीएम के राजनैतिक आदर्शो पर रोशनी डाली और और उन आदर्शों का तुलनात्मक अंतर भी बताया। उन्होंने कहा कि आज के समय में जहां सत्ताएं लोकतंत्र का मखौल उड़ा रही हैं। चुनी हुई सरकारों को गिराने के लिए एक अभियान सा छेड़ा जा रहा है। उन्हें राजीव काल के उस इतिहास को पढ़ना चाहिए, उससे प्रेरणा लेनी चाहिए जब कि पूर्व पीएम ने विपक्ष के नेता और खराब दौर से गुजर रहे पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी को विदेश में उपचार के लिए व्यवस्था बनाई थी। ठीक ग्रामीण परिवेश से जारी किए गए इस संदेश में कांग्रेस के युवा छत्रप राजपाल बिष्ट ने संचार क्रांति व कंप्यूटर क्रांति के लिए अपने नेता का आभार जताया। कहा कि जिस आत्मनिर्भरता का आज सत्ता में बैठे नेता ढोल पीट रहे हैं वह राजीव जी के कोर इश्यू में रहा।

लुब्बोलुआब यह कि वास्तव में राजनीति के इस भारत रत्न ने सद्भावना के जो निशान देश की राजनीति के पटल खींचे हैं जन कल्याण के लिए उनका अमिट रहना जरूरी है। आम जन में भ्रम की स्थितियां बनाने से बचा जाना चाहिए। झूठ पर सच और गलती पर उपलब्धि का जबरदस्ती लाबादा ओढाने के खेल को जनता देर सबेर समझ तो जाती है, लेकिन यह खेल जितना भी चलता है नुकसान देश और उसमें रहने वाले आमजन का ही होता है।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *