पौड़ीः कांग्रेस नेत्रियों ने कहा, पूर्वाग्रह से ग्रसित है भाजपा

सिंगोरी न्यूजः पौड़ी में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कमला रावत और नगर अध्यक्ष नीलम रावत ने भाजपा सरकार के खिलाफ सांकेतिक धरना दिया। महिला नेत्रियों ने अपने मुहं पर मास्क व सोशल डिसटेंसिंग का अनुपालन करते हुए धरना दिया। कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ समेत प्रदेश में कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं पर पर मुकदमें दर्ज करने की हरकतें क्षमा के योग्य नहीं हैं। प्रदेश नेतृत्व से आए दिशा निर्देशों के अनुरूप ही धरने में सोशल डिसटेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया। इस मौके पर कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष कमला रावत ने कहा कि भाजपा पूर्वाग्रहों से ग्रसित होकर कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई कर रही है। प्रदेश में पूरी तरह से फेल हो चुकी भाजपा जनता का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की हरकतें करने पर उतारू हो रखी हैं। अब प्रदेश का आम जन भी भली प्रकार से समझ गया है कि हर मोर्चे पर फेल हुई प्रदेश सरकार दमन की राजनीति कर रही है।प्रदेश की व्यवस्थाएं पूरी तरह से अनियंत्रित हो चुकी हैं। इससे आम जनता उकता चुकी है। विरोध स्वरूप धरना कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष के आवास पर ही कांग्रेस के दोनों महिला नेत्रियांे ने भाजपा के खिलाफ अपना रोष जताया।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *