सिंगोरी न्यूजः घर के आंगन में खाना बनाते हुए गुलदार ने एक किशोरी पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। गांव में दहशत का माहौल है। यह घटना पोखड़ा विकास खंड के घंिडयाल गांव की है।
राजस्व उप निरीक्षक कांता प्रसाद ने बताया कि गत सांय घंडियाल गांव निवासी जीत सिंह रावत की पुत्री अनामिका घर के आंगन में रोटियां बना रही थी। घर के अन्य लोग भी आसपास ही थे। इसी बीच अंधेरे में घात लगाकर बैठे गुलदार ने बालिका पर हमला कर दिया। हालांकि शोर मचाने से बालिका उसके पंजो से छूट गई। और गुलदार रात के अंधेरे में भाग गया। घायल को उपचार के लिए भेजा गया है।
बता दें कि बरसात में ग्रामीण इलाकों में घरों के आसपास भी झाड़ झंकाडत्र रहता है। ऐसे में गुलदार के हमलों की आशंका बहुत अधिक हो जाती है। गनीमत रही इस छात्रा की जान बच गई। मौके पर वन विभाग की टीम पहुंच गई है। ग्रामीणों ने गुलदार की दहशत से निजात दिलाने की मंाग उठाई है।