सिंगोरी न्यूजः पौडी में आज जश्न होगा। जी हां यहां रामलीला मैदान में जनरल ओबीसी कर्मचारी संगठन का जश्न होगा। मुख्य संयोजक सीताराम पोखरियाल बताते हैं कि जबरदस्त लडाई के बाद यह सफलता मिली है कि पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था समाप्त हो गई है। सभी लोग बधाई के पात्र हैं निसंदेह ही यह फैसला ऐतिहासिक है। जश्न के लिए पारंपरिक वादय ढोल दमाउ की व्यवस्था की गई। यहां होली और दीवाली एक साथ मनाई जायेगी।वहीं वहीं ऐसोसिएशन के जिला उपाध्यक जयदीप रावत ने भी अपने साथियों से अपील की है कि दस बजे रामलीला मैदान पहुंचें। अपने सोशल साइट पर उन्होंने सभी साथियों की प्रसंशा की है।
उन्होंने लिखा है कि जनपदों द्वारा कल विजय समारोह का आयोजन किया गया था। पौड़ी की कोर कमेटी द्वारा विजय समारोह आज मनाने का निर्णय लिया गया था। इस जश्न में प्रांतीय अध्यक्ष दीपक जोशी भी शामिल होेंगे। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रामलीला मैदान पहुंचने की अपील की है।