पौड़ी: कोरोना के खिलाफ जंग को नगर पालिका ने सक्रिय किए SHG

सिंगोरी न्यूजः पौड़ी से एक हौसलों वाली खबर आई है। नगर पालिका ने कोरोना के खिलाफ जंग के अपने अभियान में स्वयं सहायता समूहों को भी सक्रिय कर दिये है। अब ये लोग घरों में खाली नहीं बैठेगे। बल्कि महामारी के खिलाफ में जंग में सहयोग को रात दिन एक करेंगे। यहां राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत संचालित होने वाले स्वयं सहायता समूह मास्क बनाने में जुटे हैं। नगर पालिका ने उन्हें यह जिम्मा सौंपा है ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए इनका उपयोग किया जा सके।
गौरतलब है कि कोरोना महामारी के आंतक को मुहं तोड़ जबाब देने को लोग घरों में कैद हो रखे हैं। लेकिन अब कुछ लोग हैं जो घरों में बैठकर रात दिन एक करेंगे। इस लड़ाई में मास्क की दरकार भी खाद्धान की ही तरह बताई जा रही है। अपनी दैनिक जरूरतों के लिए घरों से बाहर निकलने के लिए भी एतिहातन मास्क लगाना अन्य से अधिक सुरक्षित माना जा रहा है।

खपत अधिक है तो मांग भी अधिक होना स्वाभाविक है। अधिकांश मेडिकल स्टोर या दुकानों में मास्क नहीं मिल रहे। ऐसे मंे नगर पालिका पौड़ी के अंतर्गत संचालित होने वाले एनयूएलएम के स्वयं सहायता समूहों की यह पहल काबिले तारीफ है। बतो दें कि इन समूहों वो लोग या परिवार जुड़े हुए हैं जो इसी तरह से छोटे मोटे उत्पाद घरों मंे बनाकर अपनी आजीविका चलाते हैं। नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने बताया कि नगर में कई समूह हैं जो एनयूएलएम के तहत संचालित हो रहे हैं। इसमें सोशल डिसटेंस का भी खास तौर पर ध्यान दिया जा रहा है।
हाल ही एक सूचना आई है कि पौड़ी नगर से भी कुछ लोग दिल्ली निजामुदीन के मरकज में शामिल होने गए थे। बताया जा रहा है कि प्रशासन ने अब उनकी पहचान कर ली है। ऐसे में इन स्थानों पर भी संक्रमण की संभावनाएं अधिक बढ़ जाती हैं। इन हालातों मंे स्थानीय स्तर पर मास्क का निर्माण होना सुरक्षा के लिहाज से भी बेहतर है और आजीविका के लिहाज से भी। स्वरोजगार योजना के तहत बन रहे इन मास्कों की कीमत 15 रूपए रखी गई है।

नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम

नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने बताया कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत वर्तमान में 24 समूह काम कर रहे हैं। उत्थान स्वयं सहायता समूह आदि ने काम शुरू कर दिया है। समूहों द्वारा निर्मित मास्क को नगर पालिका खरीदेगी और उन्हें जरूरत के हिसाब से नगर पालिका की ओर से मुफ्त में वितरित किया जायेगा। कोरोना संक्रमण के खतरों को देखते हुए नगर के सभी वार्डों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। सभी लोग इसमें सहयोग कर रह रहे हैं। जरूरत मंद लोगों को राशन का वितरण भी किया जा रहा है। साथ ही हाथ धोने का हैंडवाॅस व सैनेटाइजर की भी व्यवस्था कई जगहों पर प्रशासन द्वारा की जा रही है। नगर में सैनिटाइज किया गया है। शहर के बाजारों में धूमने वाले गौवंश व स्ट्रीट डाॅग्स के भोजन पानी का भी आम जन के सहयोग से इंतजाम किया जा रहा है। उन्होंने सभी से अपील की है कि कोरोना के खिलाफ जंग में जो भी गाइड लाइन सरकार या चिकित्सा क्षेत्र से मिल रही है उनका अनुपालन करें। उन्होंने बताया कि अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए वह शहर में होने वाली गतिविधियों पर पूरी नजर रखे हैं। सभी लोगों केा इसमें सहयोग करना चाहिए।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *