ऋतु के लिए पौड़ी ने बिछाई पलकें, अपने लोग, अपना शहर, अच्छा लगा

पौड़ी में प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूरी का स्वागत करते धर्मवीर रावत व अन्य भाजपा कार्यकर्ता

सिंगोरी न्यूजः प्रदेश की कमान संभालने के बाद पहली बार यमकेश्वर की विधायक ऋतु खंडूरी अपने शहर अपने घर पहुंची। कार्यकर्ताओं ने बड़ी ही गर्मजोशी ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया। शायद ऐसा उत्साह कार्यकर्ताओं में ज्यादा तौर पर नहीं देखा जाता है। अपने लोग हैं, अपना शहर है तो अपनों का उत्साह स्वाभाविक है।
क्षेत्रीय विधायक मुकेश कोली, नगर अध्यक्ष क्रांति किशोर नेगी, पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम, धर्मवीर रावत, पूर्व ब्लाक प्रमुख संतोषी रावत, जिलाध्यक्ष मधु कुकसाल, सुषमा रावत समेत बड़ी तादाद में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपनी प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। पुष्पगुच्छ भेंट किए गए माल्यापर्ण का दौर भी खूब चला।


अपने शहर में लो अपने लोगों ने पलकों पर बिठाया तो प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भी गदगद दिखी। यहां उन्होंने महिला शक्ति की बात कही। तो किसी भी क्षेत्र में महिला शक्ति भूमिका को बेहद अहम बताया। पलायन की वजह के लिए उन्होंने महिलाओं को जिम्मेदार ठहराया तो यह भी कहा कि पलायन रोकने की ताकत भी मातृशक्ति मेें ही निहित है। अपने राजनैतिक मिशन -2022 पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि अभी से तैयारियों में जुट जायंे।
इस मौके पर पौड़ी विधायक मुकेश कोली भी खासे उत्साहित दिखे। उन्होंने महिला शक्ति को नमन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। आगमामी चुनाव में पार्टी की एकतरफा जीत की तैयारी में जुट जाने की बात कही। पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने कहा कि सभी को एकजुट होकर पूरी ताकत के साथ काम करना होगा।

पौड़ी में प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूरी का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता


इस अवसर पर मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज रावत, जिला अध्यक्ष मधु खुगशाल, जिलामहामंत्री जगत किशोर बड़थ्वाल, जिला उपाध्यक्ष सुमन लता ध्यानी, नगराध्यक्ष क्रांति किशोर नेगी, महामंत्री अनूप देवरानी, उम्मेद चैहान, लक्ष्मी नेगी, सुषमा रावत, कमला रावत, उमा देवी, मंजू गुसांई, कुसुम चमोली, कमलेश पंवार, राजकुमार पोरी, राजेंद्र सिंह रावत, सुबोध नौटियाल, रविन्द्र रावत, सुरेश भट्ट, संजय पटवाल,कमल रावत, मदन मोहन शर्मा, सुभाष , राजकुमार समेत बड़ी तादाद में भाजपाई मौजूद रहे।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *